जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद में महिला अधिकारियों/कर्मचारियोंके लिए शिशु सदन संचालित करने की पहल की 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद में महिला अधिकारियों/कर्मचारियोंके लिए शिशु सदन संचालित करने की पहल की 

महाराजगंज, जिलाधिकारी अनुनय झा ने जनपद में सरकारी/अर्धसरकारी अधिष्ठानों में कार्यरत  में कार्यरत ऐसी महिला अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनके 05 साल से कम आयु वर्ग के बच्चे हैं की सुविधा के लिए विशेष पहल की गई है।

            जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर कलेक्ट्रेट भवन के वरिष्ठ कोषाधिकारी कक्ष के बगल में "शिशु सदन" दिनाँक 01 मई 2024 से स्थापित / संचालित किया जायेगा, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 09 बजे से सांय 05 बजे तक क्रियाशील रहेगा।
          शिशु सदन में बच्चों की देखरेख के लिए सहायिका और साफ–सफाई के लिए सफाईकर्मी की तैनाती रहेगी। इसके अलावा बच्चों के लिए खिलौने, कुर्सी–मेज, पठन सामग्री, फर्स्ट एड सहित सभी जरूरी समान मौजूद रहेंगे। शिशु सदन में एक पृथक स्तनपान कक्ष की भी व्यवस्था रहेगी। शिशु सदन हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। 
          जिलाधिकारी ने कहा कि नौकरी में कार्यरत महिलाओं को अपने शिशुओं की देखभाल को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं की इसी परेशानी को देखते हुए शिशु सदन को शुरू किया जा रहा है। महिला अधिकारी/कर्मचारी को शिशु सदन में सुरक्षित और स्वस्थ माहौल मिलेगा, जिससे वे निश्चिंत होकर अपने कार्यों का संपादन कर सकेंगी।

Tags:

About The Author

Latest News

रामगोपाल यादव का बयान सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ : मुख्यमंत्री योगी रामगोपाल यादव का बयान सनातन आस्था के साथ खिलवाड़ : मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को चुनाव प्रचार पर जाने से पूर्व अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत...
राहुल गांधी और अखिलेश यादव 10 मई को करेंगे संयुक्त जनसभा
स्कूली बच्चों को संग्रहालय में बताई गई 1857 की क्रांतिगाथा
97, 4% अंक प्राप्त कर हर्षदीप आर्य ने रचा इतिहास, 
उत्कृष्ट योगदान के लिए राम चमेली चड्ढा विश्वास गर्ल्स कॉलेज में समारोह आयोजित 
हर्ष ईएनटी अस्पताल संग नि:शुल्क मेडिकल कैंप में अवेकनिंग इंडिया का सहयोग
लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण में शाह-सिंधिया समेत कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर