आज का राशिफल 30 मार्च 2024 : जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 30 मार्च 2024 : जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

मेष 
अपने विचारों को लोगों से साझा न करें।मान-सम्मान मिलने से प्रसन्नता होगी।  दोपहर बाद स्थितियाँ धीरे-धीरे अनुकूल होगी। मन में डर का भाव रहेगा। लोग आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं।

वृषभ 
साझेदारी वाले व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। भविष्य की योजना बना सकते हैं। बौद्धिक क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आयेगी।

मिथुन 
अपनी पुरानी गलतियों से सबक लेंगे।  दिन काफी शुभ रहने वाला है। किसी पर भी अपने विचारों को लेकर ज्यादा दबाव न बनायें। आप किसी गम्भीर मामले को लेकर साहसिक निर्णय ले सकते हैं।

कर्क 
घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रखें। मन में विरक्ति का भाव रहेगा।व्यवसाय में कुछ नुकसान की आशंका है।  ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुराना रोग उभरने की सम्भावना है।

सिंह 
पेट में जलन की समस्या हो सकती है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी के साथ वाद-विवाद न करें। मन में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कार्यों में बदलाव करने के प्रयास आज उचित नहीं है।

कन्या 
परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। शुभ सूचना मिलने की सम्भावना बन रही है। आप दूसरों का हित करने का प्रयास करेंगे जिसके कारण आपकी प्रशन्सा होगी। व्यवसाय में नये साझेदार बन सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती हैं।

तुला 
 छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। धन के उधार लेन-देन नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है।विवादों का निपटारा करने का प्रयास करें। आलस्य को अपनी जीवनशैली से दूर रखें। लोग आपके अधिकारों पर प्रश्न चिन्ह लगा सकते हैं।

वृश्चिक 
 नयी तकनीक का प्रयोग सीखना उचित होगा। आपका आत्मबल मजबूत रहेगा।परोपकार के कार्यों में आप भाग लेंगे। विवेक पूर्ण लेने से आपको करियर में उत्तम लाभ मिल सकता है। व्यापार वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं।

धनु 
 व्यावसायिक यात्रा कर सकते हैं। मन दुखी हो सकता है। आपको शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। नकारात्मक लोगों के सम्पर्क में आने से बचें। काम की अधिकता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे।

मकर 
 लेकिन आपके सभी काम बनते हुये नजर आयेंगे।बेचैनी का भाव रहेगा। प्रेम सम्बन्धों को लेकर काफी सम्वेदनशील हो सकते हैं। नये बिजनेस अनुबन्ध आपको प्राप्त होने की सम्भावना है। लोग गम्भीर विषयों पर आपसे परामर्श ले सकते हैं।

कुंभ 
 भावनाओं के बहकर निर्णय न लें। आपकी प्रशंसा होगी।आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नयी तकनीक का प्रयोग सीखने का प्रयास करेंगे। आप मित्रों के साथ गूढ़ विषयों पर चर्चा कर सकते हैं।

मीन 
 खर्चों के मामलों में आपको सावधान हो जाना चाहिये। आपको उधार लेना पड़ सकता है।सेहत से जुड़े हुये मामलों में धन खर्च करेंगे। सन्तान के व्यवहार से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में बेचैनी रहेगी।

पं सुभाषपाण्डेय 8808052918

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News

आॅक्सी होम्ज सोसायटी के सदस्यों ने डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटीज को भेजा पत्र आॅक्सी होम्ज सोसायटी के सदस्यों ने डिप्टी रजिस्ट्रार चिट्स फर्म्स एवं सोसायटीज को भेजा पत्र
गाजियाबाद।( तरूणमित्र ) आॅक्सी होम्ज सोसायटी में अपंजीकृत प्रबंधन समिति बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट के सदस्यों द्वारा जबरदस्ती अनैतिक तरीके से...
पूर्व विधायक जय चौबे कई दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा में हुए शामिल
छर्रा एवं इगलास विधान सभा क्षेत्र के लिए धनीपुर मण्डी में ईवीएम कमीशनिंग कार्य को परखा
महिला थाना द्वारा 08 परिवारों के मध्य कराया गया सुलह समझौता
नगर आयुक्त की सख्ती से सुधरा जलकल विभाग
डीएम द्वारा नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
राजनाथ के राजनीतिक पथ पर दो बार काटे गये ‘टंडन’!