बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत

घायल होने के बाद करीब एक घंटे सड़क पर तड़पता रहा

बाइक सवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत

  • लोग अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय बनाते रहे वीडियो

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज की पुलिस चौकी हरिकंशगढी के पास हाईवे पर बाइक सवार राजगीर को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। जिसमें बुरी तरह घायल युवक सड़क पर करीब 50 मिनट तक तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सूचना पर जब  तक पुलिसकर्मी पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

नगराम के इब्राहिमाबाद के रहने वाले पवन कुमार (35) राजगीर का काम करते थे। गुरुवार  को राजगीर बाइक से लखनऊ काम पर जा रहा था तभी रास्ते मे लखनऊ- प्रयागराज हाईवे पर हरिकंशगढी पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने राजगीर को रौंद दिया। रौंदने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घायल राजगीर तड़पता रहा और राहगीर भी तड़प रहे घायल का वीडियो बनाते रहे।

किसी ने उसकी मदद नहीं की। पुलिस चौकी के पास सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर हादसा हुआ था। हादसे के करीब 50 मिनट बाद 9 बजकर 30 मिनट पर पुलिसकर्मी पहुंचे जबकि राहगीर घायल का वीडियो बनाते रहे। इस दौरान 50 मिनट तक घायल तड़पता रहा और उसकी मौत हो गई।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम...
आप मुझे दे ताकत, मैं 100 गुना सूद समेत करुंगी वापस : सांसद मेनका
हत्या के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
कमल का फूल विकास व सुशासन लाने की गारंटी : सांसद मेनका
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
व्यापारी मसीह की जयंती पर व्यापारियों की श्रद्धांजलि