केजीएमयू कर्मचारी परिषद का होली मिलन समारोह संपन्न
मुख्य अतिथि के रूप कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद रही मौजूद
By Harshit
On
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कर्मचारी परिषद अध्यक्ष विकास सिंह एवं महामंत्री अनिल कुमार की अगुवाई में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो.सोनिया नित्यानंद उपस्थित रही।
उन्होंने समारोह के दौरान परिषद कर्मचारियों को होली पर्व की बधाई दी। वहीं कर्मचारी परिषद पदाधिकारियों ने एक दूसरे को गले लगाते हुए होली की बधाई देते दिखाई दिये। इसके तत्पश्चात परिषद के महामंत्री अनिल कुमार ने अपने संबोधन में होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व ही एक ऐसा पर्व है जो आपसी भाईचारे बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें एक दूसरे के प्रति ईर्ष्याभाव मिटाकर गले लगाने का मौका प्रदान करता है।
Tags: lucknow
About The Author
Latest News
गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ
08 May 2024 21:44:51
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम...