भारत से भागा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

भारत से भागा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ऋण धोखाधड़ी केस में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबरों में कहा गया कि पिछले महीने खुलासा हुआ था कि चोकसी बेल्जियम में रह रहा है। बेल्जियम सरकार ने यह स्वीकार भी किया था।

बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता डेविड जॉर्डन्स ने बयान में कहा था कि बेल्जियम सरकार भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। वह अभी जेल में है। भारत की प्रत्यर्पण की अपील के बाद बेल्जियम में यह कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बेल्जियम में संबंधित विभाग और अधिकारियों से मेहुल पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

चोकसी पंजाब नेशनल बैंक में 13,500 करोड़ रुपये के ऋण धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए वांछित है। वह अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प (बेल्जियम) में रह रहा है। उसके पास एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता है। वह इलाज के लिए द्वीप राष्ट्र से बाहर गया था। उनके भतीजे नीरव मोदी भी इसी मामले में सह-आरोपी है। उसे भी लंदन से प्रत्यर्पित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार
रांची। अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम बंगाल में पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति शासन...
लालगंज मेेले में खोया पाया शिविर का समापनः 100 से अधिक बिछड़ों को अपनों से मिलाया
अवधी भोजपुरी लोकगीत, लोक नृत्य विरासत में दिया सद्भावना का संदेश
लीवर डे पर डा. प्रमोद ने किया मरीजों को जागरूक
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन का धरना प्रदर्शन 22 अप्रैल को
दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुर्शिदाबाद घटना से राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की