आज का राशिफल 14 अप्रैल 2025: जानें किन पर होगी शिव की कृपा
मेष
बिजनेस डील के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परीक्षाओं में प्रदर्शन काफी अच्छा हो सकता है। लोग व्यवहार से काफी आकर्षित रहेंगे। परिवार के बुजुर्गों से विचार-विमर्श करना लाभकारी साबित होगा। लजीज भोजन का आनन्द उठा पायेंगे।
वृषभ
कारोबार को बढ़ाने के लिये लोन ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियां समाप्त होंगी।धर्म और अध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। जॉब में आपको बड़ा पद मिल सकता है।
मिथुन
जीवनसाथी के प्रति मन में आदर भाव जागृत होगा। कई कार्य करने पड़ सकते हैं। भोग-विलास पर आप धन खर्च कर सकते हैं। प्रेम विवाह के लिये पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। बच्चों की प्रतिभा को बढ़ाने के लिये नये पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिला सकते हैं।
कर्क
जिन लोगों का हित करेंगे, वे लोग ही अनादर कर सकते हैं।व्यापारिक समझौतों से लाभ होगा लेकिन वह धन तुरन्त खर्च भी हो सकता है। सबसे मधुर वाणी का प्रयोग करें अन्यथा सम्बन्धों पर बुरा असर पड़ सकता है।
सिंह
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। कारोबार में में लाभ की स्थिति बनेगी। सन्तान के विवाह की सम्भावना बन रही है। मनोरञ्जक गतिविधियों पर धन खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन रहेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं का समाधान होगा।
कन्या
नयी नौकरी की शुरुआत कर सकते हैं। धन खर्च होगा। मन में दान-पुण्य की भावना जागृत होगी। जीवनस्तर को सुधारने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
तुला
बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। अधिक धन खर्च हो सकता है।रुके हुये कार्य समय पर पूर्ण हो जायेंगे। बच्चे घरेलू कामकाज में रुचि लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। अपने निर्णयों को सदैव सर्वोपरि रखें। सभी जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने के चक्कर में गड़बड़ी होगी।
वृश्चिक
पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। कई कार्यों में सफलता मिलेगी।परिजनों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। सिरदर्द और बदलते मौसम को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी पर अधिक भरोसा न करें।
धनु
धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपसी सहयोग में वृद्धि होगी।कार्यक्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नया रोजगार शुरू करने का विचार बनायेंगे। कर्ज पटाने के लिये रकम की व्यवस्था हो जायेगी।
मकर
घरेलू मामलों में समझौता हो सकता है।रुके हुये कार्यों को आप समय पर पूर्ण कर लेंगे। समाज में ख्याति बढ़ेगी। निर्णय क्षमता की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी।
कुंभ
लोग आपसे सहयोग की अपेक्षा करेंगे। कई लोगों की मदद करेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई को लेकर थोड़ा चिन्तित रहेगा।
मीन
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके ऊपर अधिक निर्भर रहेंगे। मित्रों के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। काम की गति धीमी रहेगी।
पं सुभाष पाण्डेय
टिप्पणियां