सड़क दुर्घटना में कंप्यूटर शिक्षक की मौत
By Mahi Khan
On
लोहरदगा। लोहरदगा जिला के कैरो प्रखण्ड बस्ती निवासी सरफुल अंसारी के पुत्र तबरेज अंसारी (30 )की मौत बुधवार को सड़क दुर्घटना में हो गई। तबरेज भंडरा प्रखण्ड के भीठा मिडिल स्कूल में संविदा में कंप्यूटर शिक्षक था। वह लोहरदगा में अपने बहन के यहां रहता था, रोज की तरह सुबह सात बजे लोहरदगा से भीठा अपने गेलेमर बाइक से जा रहा था। इसी क्रम में बरही के पास अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से रांची रिम्स ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि तबरेज अंसारी का तीन वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। तबरेज परिवार में पांच भाई में सबसे छोटा था। इस घटना से इसके माता पिता और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 Apr 2025 16:53:39
बस्ती - लीवर मानव शरीर का एक महत्वपूर्ण ऑर्गन है। लीवर को हम यकृत या जिगर के नाम से भी...
टिप्पणियां