भाजपा सरकार कर रही सांप्रदायिक राजनीति : अखिलेश

भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था से लेकर सपा मुखिया ने सरकार को घेरा

भाजपा सरकार कर रही सांप्रदायिक राजनीति : अखिलेश

  • जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम एंड करप्शन की पॉलिसी जीरो
  • कहा- बीजेपी के लोग ही भाजपा के खिलाफ
  • करप्शन का मामला नहीं, बंटवारे का झगड़ा था

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपना सब कुछ खोकर, ‘कम्युनल पॉलिटिक्स’ पर उतर आई है। वक्फ को लेकर भाजपा सरकार जो कानून लेकर आई है, वो उसके लिए करारी हार साबित करने वाला होगा। अखिलेश यादव पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में ज़ीरो टॉलरेंस का नारा दिया गया था, वो ज़ीरो हो गया। पुलिस फिरौती के लिए अपहरण कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नहीं है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। सिर्फ भाजपा के ही लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। बीजेपी के लोग ही बीजेपी के खिलाफ हैं । सपा अध्यक्ष ने कहा कि दलाल के माध्यम से एक आईएएस अधिकारी के लेनदेन का मामला सामने आया। बंटवारे को लेकर जब झगड़ा हुआ तब पोल खुल गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो लोग निवेश लाना चाहते थे, वह विनाश ले आए। जो पाताल से खोज लाने की बात करते थे, वे भ्रष्टाचारी अधिकारी को ढूंढ नहीं पा रहे। पता चला है कि भ्रष्टाचारी अधिकारी इनके ही पास छुपा हुआ है। अखिलेश ने आरक्षण में भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो 80-20 का नारा है, हमें ये पूछना है कि हम किसमें आते हैं। सरकार बताए 80 में हैं या 20 में। जनता जागरूक हो गई है। सरकार न आरक्षण दे पाई न निवेश ला पाई। अब टैरिफ का मामला आ गया है। सरकार बताए हमारी अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है। प्रति व्यक्ति की आय सरकार बताए की क्या होगी।

अखिलेश ने कहा कि गौशाला में गोवंश मर रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि इतिहास को नहीं पलटना चाहिए। जो इतिहास खुशहाली के रास्ते पर ना ले जाए, उसे नहीं पलटना चाहिए। क्योंकि इतिहास में अच्छाई और बुराई दोनों होती है। जबसे वक्फ बिल पास हुआ है, तबसे बीजेपी के लोग इंडिया एलायंस का दुष्प्रचार कर रहे हैं। ये लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। बीजेपी यही चाहती है कि हम लोग बुनियादी सवालों पर चर्चा ना करें। क्या उत्तर प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद हो रही है ? सरकार ने खरीद के लिए प्राइवेट लोगों को लाइसेंस दे दिया है। यूपी और उत्तरखंड से सबसे ज़्यादा युवा फौज में जाते थे।

लेकिन, पक्की भर्ती बंद करके अग्निवीर योजना शुरू कर दी गई। सपा मुखिया ने नसीहत देते हुए कहा कि सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति से सीखे कि वह लोग अपने देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए दूसरे देशों पर पाबंदी लगा रहे हैं। क्या हमारी सरकार चीन पर पाबंदी लगा पाएगी? ये सरकार झूठ के एक्सप्रेसवे बना रही है। एक पोस्टर में लिखा था कि छह बन चुके हैं और सात निर्माणधीन हैं। तो क्या बाकी हवा में बन रहे हैं?।इससे पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महर्षि कश्यप, निषादराज और सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं अंबेडकर नगर की बच्ची अनन्या यादव की बहादुरी के लिए उसे सम्मानित किया। इस दौरान शिवपाल यादव, सांसद लालजी वर्मा एवं अन्य नेतागण मौजूद रहे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लालगंज मेेले में खोया पाया शिविर का समापनः 100 से अधिक बिछड़ों को अपनों से मिलाया लालगंज मेेले में खोया पाया शिविर का समापनः 100 से अधिक बिछड़ों को अपनों से मिलाया
बस्ती - लालगंज स्थित कुंआनों, मनवर संगम तट पर लगने वाले विशाल मेले में समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा...
अवधी भोजपुरी लोकगीत, लोक नृत्य विरासत में दिया सद्भावना का संदेश
लीवर डे पर डा. प्रमोद ने किया मरीजों को जागरूक
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन का धरना प्रदर्शन 22 अप्रैल को
दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुर्शिदाबाद घटना से राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 अप्रैल को