भाजपा महानगर कार्यालय में होली मिलन में जुटे कार्यकर्ता

भाजपा महानगर कार्यालय में होली मिलन में जुटे कार्यकर्ता

लखनऊ। कैसरबाग स्थित महानगर कार्यालय पर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को होली की शुभकामनाएं देने के लिए लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, सामाजिक संगठन, प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, धार्मिक संगठन के पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग समेत बड़ी संख्या में होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे।

अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि होली दिलो को जोड़ने वाला त्योहार है रंगो का त्योहार सभी जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मोदी का परिवार होली मिलन कार्यक्रम बड़े स्तर से बूथ स्तर पर 27, 28 मार्च को आयोजित जाएगा।

महानगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, सौरभ वाल्मीकि, विनय भुर्जी, सतीश वर्मा, विशाल गुप्ता, दीपक शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, मधुबाला, नर्मिता, एवम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News