भाजपा नेताओं ने दर्जनों ग्राम प्रधानों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में कराया शामिल
On
जलालपुर ,अंबेडकर नगर। भाजपा से जुड़ने वालों का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।इसी कड़ी में भाजपा द्वारा ग्राम प्रधान अभिनंदन कार्यक्रम नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र की अध्यक्षता एवं विधानसभा संयोजक अनंतराम मिश्रा के संचालन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ने कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर यह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। लोक सभा प्रत्याशी रितेश पांडे ने ग्राम प्रधानों के पार्टी ज्वाइन करने पर खुशी जाहिरकी है। मिडिया संयोजक विकाश निषाद ने बताया कि बड़ी संख्या में उपस्थित दर्जनों ग्राम प्रधानों को लोकसभा प्रत्याशी एवं सांसद रितेश पांडे , भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी ,पूर्व विधायक सुभाष राय ,ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, त्रिभुवन नाथ विधानसभा प्रभारी राजेश सिंह बबलू,प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश चौधरी आदि ने पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल कराया। इस अवसर पर राम किशोर राजभर,सत्य प्रकाश सिंह,शिव पूजन वर्मा,आनंद मिश्र,आशुतोष उपाध्याय रिंकू,माखन लाल निषाद आदि मौजूद रहे।
Tags: Ambedkar Nagar
About The Author
Latest News
आयुर्वेदिक औषधियों की भ्रामक लेबलिग पर आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी
27 Apr 2024 17:18:34
रायबरेली। आयुष मंत्रालय की सक्रियता से कई नामी कम्पनियों की नकली, मिलावटी, घातक रसायन से बनी आयुर्वेदिक औषधियों के जाँच...