कांग्रेस के 250 से अधिक नेता-कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस के 250 से अधिक नेता-कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

भोपाल। कांग्रेस के नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार देर शाम पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला के पुत्र सिद्धार्थ सिंह बुंदेला समेत 250 से अधिक कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष छतरपुर जिले के ग्राम बसारी में गुरुवार देर शाम कांग्रेस के पूर्व विधायक शंकर प्रताप सिंह बुंदेला के पुत्र पूर्व जनपद अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बुंदेला, सटई नगर परिषद की अध्यक्ष माया राजेश शर्मा, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व साडा अध्यक्ष अवध अवस्थी, डॉ. मुराद अली, देवेंद्र प्रताप सिंह दिल्लू राजा, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखन दुबे, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पप्पु राजा, डॉ. महेश सैनी, पंकज गुप्ता, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ओमशरण पटेल सहित 250 से अधिक कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यां से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

Tags:

About The Author

Latest News

कलेक्टर ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण कलेक्टर ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आज शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर दक्षिण...
देश और समाज की सेवा में रोटरी क्लब का योगदान सराहनीय : राज्यपाल हरिचंदन
आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व एसपी ने मतदाताओं को किया जागरूक
आरटीई के आवेदनों की जांच के बाद निकाली जाएगी लाटरी
लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा, लोगों में आई जागरूकता
धमतरी-गोकुलपुर वार्ड में जल संकट गहराया
यह चुनाव बदलाव का है- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष