ट्रेन में भी अंडा करी खाने से यात्री हो गए थे बीमार

ट्रेन में भी अंडा करी खाने से यात्री हो गए थे बीमार

लखनऊ। ट्रेन में अंडा करी खाने से यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। यात्रियों की शिकायत के बाद रेलवे के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया। इस दौरान लखनऊ सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों का उपचार किया गया है। घटना के बाद कोई यात्री गंभीर स्थिति में नहीं है। यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट ट्रेन में खाना खाने से 50 यात्री बीमार हो गए।

नागपुर में यात्रियों ने गुरुवार शाम के समय में एसी थर्ड बोगी में ट्रेन की रसोई के कर्मचारियों से अंडा करी खरीदा था। इसे खाने पर 50 यात्रियों ने उल्टी होने की शिकायत की। जिसके बाद ऐशबाग स्टेशन पर यात्रियों को उतारकर उपचार दिया गया। जब यात्री ठीक हुए तो उन्हें उनके घर के लिए रवाना कर दिया गया। 

 
 
Tags: lucknow

About The Author

Latest News