इस एग्जाम का सिटी इंटीमेशन स्लिप कर दिया है रिलीज

इस एग्जाम का सिटी इंटीमेशन स्लिप कर दिया है रिलीज

नई दिल्ली। जेईई मेन सेशन टू एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप रिलीज कर दी गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन दूसरे सेशन के लिए सिटी स्लिप का लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर एक्टिव किया गया है। इसलिए, जो भी कैंडिडेट्स इस सत्र की परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा। इसके बाद ही वे अपने परीक्षा शहर की जानकारी कर पाएंगे।

जेईई मेन अप्रैल सत्र सिटी इंटीमेशन स्लिप 2024 में परीक्षा शहर, तारीख और समय की जानकारी दी गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह जेईई मेंस एडमिट कार्ड 2024 सत्र 2 नहीं है। यह उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उस शहर के आवंटन के लिए केवल एक अग्रिम सूचना है, जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा। जेईई मेन 2024 सत्र 2 हॉल टिकट बाद में जारी किए जाएंगे। इसका लिंक भी पोर्टल पर ही एक्टिव किया जाएगा। बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम से पहले फर्स्ट सेशन की परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा जनवरी में हुई थी। उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके उम्मीदवार परीक्षा शहर सूचना पर्ची को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • अब जेईई मेन सिटी इंटीमेशन 2024 लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा।
  • लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब जेईई मेन आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
  • जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • अब भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
 
Tags:

About The Author

Latest News