बर्फ फैक्ट्री में धमाका,एक की मौत

बर्फ फैक्ट्री में धमाका,एक की मौत

पूर्वी चंपारण। जिला के सुगौली थाना क्षेत्र के शुकुल पाकड़ पंचायत के लालपरसा चौक स्थित एक बर्फ फैक्ट्री में शनिवार शाम धमाका हो गया, जिसमें एक लड़के की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक पवन फ्रूट्स एंड आईसक्रीम बर्फ फैक्ट्री के मालिक ब्रह्मदेव सहनी का पुत्र पवन सहनी बताया जाता है।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच घटना की जांच में जुटी है। घटना के बावत मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को लगभग साढ़े पांच बजे के करीब बर्फ फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। सुगौली-रक्सौल राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप फैक्ट्री स्थित होने के कारण आस पास के लोगों को लगा की हाईवे पर किसी वाहन का टायर फटा है। लेकिन कुछ देर के बाद वास्तविकता का पता चलने पर अफरा तफरी मच गई और लोग घटनास्थल पर पहुंचे।घटना में बर्फ फैक्ट्री का छप्पर उड़ गया है। वहीं घटना के बाद मृतक के घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सिद्धेश सिन्हा उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सिद्धेश सिन्हा
बस्ती - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सभासद सिद्धेश सिन्हा को विकासशील उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव...
डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पट्टी में 35 राजस्व शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण,
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों को दिलाया शपथ
जेईई मेंस में महामना शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
एएसपी ने किया थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश
हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार