हत्या की वारदात में शामिल पांच लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार
By Mahi Khan
On
बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना बासागुड़ा से कोबरा 210, 201,202, 205 एवं 206 की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान आज रविवार काे चिलकापल्ली के जंगल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन का 5 लाख का इनामी प्लाटून नम्बर 9 के पीपीसीएम बारसे जोगा निवासी पोलमपल्ली ओड़सापारा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली के कब्जे से विस्फोटक टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी साहित्य एवं लोहे का चाकूनुमा हथियार बरामद किया गया। थाना बासागुड़ा में कार्यवाही उपरान्त आज रविवार काे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 Apr 2025 17:14:28
रांची। अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम बंगाल में पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति शासन...
टिप्पणियां