बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

बोकारो में पुलिस मुठभेड़ में आठ नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस के साथ सोमवार को हुई मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, यह मुठभेड़ बोकारो के लुगू पहाड़ की तलहटी में सोसो टोला के निकट हुई। इसमें आठ नक्सली मारे गए । नक्सलियों में से कई के इनामी होने की भी सूचना है। मुठभेड़ एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ हुई है। मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नक्सलियों के एक बड़े दल के इलाके में ठहरने की सूचना पर अभियान के लिए निकले सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने फायरिंग की। इसके बाद जवाबी हमले में झारखंड पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ फायरिंग की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक के दस्ते के साथ यह मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में विवेक के कई साथियों के मारे जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार जंगल से 8 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी की पहचान की कोशिश की जा रही है। झारखंड पुलिस के प्रवक्ता और आईजी अभियान एवी होमकर ने बताया कि आठ नक्सली मारे गए है। मुठभेड़ जारी है। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 अश्विनी बिद्रे हत्याकांड में निलंबित पुलिस अधिकारी अभय कुरुंदकर को आजीवन कारावास अश्विनी बिद्रे हत्याकांड में निलंबित पुलिस अधिकारी अभय कुरुंदकर को आजीवन कारावास
मुंबई। पनवेल सेशन कोर्ट ने सोमवार को बहुचर्चित अश्विनी बिद्रे हत्याकांड में अभय कुरुंदकर को आजीवन कारावास और 20 हजार...
प्रेम और संघर्ष की कहानी का ताना-बाना बुनती विद्याभूषण की 'प्रेयसी'
अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस पहुंचे नई दिल्ली, सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर के किए दर्शन
श्रद्धालुओं की कार डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी, 4 की मौत, 3 घायल
राज्य में दाे दिन बाद फिर चलेंगी गर्म हवाएं, आज दाे जिलाें में अलर्ट
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज रात पहुंचेंगे जयपुर, चार दिन रुकेंगे
मुठभेड़ में इनामी आराेपित गिरफ्तार, गोली लगी