इंडियन बैंक कर्मचारियों ने मांगाें काे लेकर किया प्रदर्शन
By Mahi Khan
On
मुरादाबाद। इंडियन बैंक इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर मुरादाबाद के इंडियन बैंक कर्मचारियों ने सोमवार को अंचल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने 51 सूत्रीय मांग पत्र मंडलीय कार्यालय में उप महाप्रबंधक को सौंपा। इंडियन बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव एसपी सिंह ने बताया कि पूरे देश में इंडियन बैंक के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में 25 अप्रैल को एक हड़ताल भी प्रस्तावित है। धरने में शामिल होने वालों में नवनीत कुमार, मनोज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, आशीष शुक्ला, तपेश कुमार, प्रेमपाल आदि शामिल रहे।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
21 Apr 2025 16:21:47
रांची । कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट की ओर से सद्गुरु आश्रम के लिए इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और स्कूटी दी गयी। सद्गुरु कृपा...
टिप्पणियां