नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक घायल

रांची। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में आईईडी ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए। वहीं मुठभेड़ में कोबरा का एक जवान घायल भी हुआ है। दोनों घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था, लेकिन राज अस्पातल में इलाज के क्रम में सुनील धान शहीद हो गए। झारखंड पुलिस मुख्यालय के अनुसार, शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान नक्सलियों के जरिये पहले से जमीन के नीचे लगा कर रखे गए आईईडी में ब्लास्ट किया गया। इस हमले में कोबरा 203 बटालियन के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया। लेकिन इलाज के क्रम में घायल सुनील धान ने दम तोड़ दिया। घटना छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र की सीमा से सटे जंगल में हुई। जब कोबरा 203 बटालियन और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत गश्त पर थी।

झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान ब्लास्ट में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। सुनील झारखंड के खूंटी जिला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार नक्सलियों की ओर से दो बार आईईडी ब्लास्ट किया गया, ब्लास्ट में ही सुनील को गंभीर चोट लगी थी। ब्लास्ट के बाद नक्सलियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग भी की गई है, जिसका सुरक्षाबलों ने करारा जवाब दिया है। इलाके में कोबरा और झारखंड जगुआर के जवानों की ओर से अभी भी अभियान जारी है। एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहारा, चंदन लोहारा, अमित हांसदा उर्फ अपाटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ विध्वंसकारी गतिविधियों के लिए सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में भ्रमणशील हैं। इसके मद्देनजर चाईबासा पुलिस, कोबरा 203, 209 की संयुक्त ऑपरेशन टीम गठित की गई है। उन्होंने बताया कि झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ की 26, 60 , 134 , 174, 193, 197 बटालियन की एक टीम गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हुए आईईडी विस्फोट में दो जवान घायल हुए हैं। उन्हें हेलीकाप्टर से बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि चाईबासा में एक महीने के भीतर नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो चुके हैं। 22 मार्च 2025 को चाईबासा में ही नक्सलियों से लोहा लेते हुए सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर सुनील मंडल वीरगति को प्राप्त हुए थे।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जयपुर में कैब चालक से लूट और फिर हत्या करने वाले गैंग का भंडाफोड़ जयपुर में कैब चालक से लूट और फिर हत्या करने वाले गैंग का भंडाफोड़
जयपुर। राजधानी जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में 12 अप्रैल को हुए कैब चालक मुनेश हत्याकांड की वारदात का खुलासा...
वन नेशन, वन इलेक्शन एक लोकतांत्रिक दिशा में क्रांतिकारी कदम - हरीश द्विवेदी
उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सिद्धेश सिन्हा
डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पट्टी में 35 राजस्व शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण,
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों को दिलाया शपथ
जेईई मेंस में महामना शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार