बाबा साहेब अंबेडकर और गणितज्ञ आर्यभट्ट को मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जयंती पर किया नमन

बाबा साहेब अंबेडकर और गणितज्ञ आर्यभट्ट को मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जयंती पर किया नमन

भाेपाल । भारतीय संविधान के जनक कहलाने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर और भारत के महान ज्योतिषविद् और खगोलशास्त्री आर्यभट्ट की आज साेमवार को जयंती है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर महान विभूतियाें काे उनकी जयंती पर पुण्य स्मरण कर विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर बाबा साहेब अंबेडकर काे जयंती पर किया नमन करते हुए लिखा संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आपने समता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के मूल्यों से भारत के नवनिर्माण की नींव को मजबूत किया। आपके विचार, संघर्ष और नेतृत्व हम सभी भारतीयों के लिए आत्मगौरव का प्रतीक हैं, जो हमें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सतत प्रेरणा देते रहेंगे।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ यादव ने गणितज्ञ आर्यभट्ट काे जयंती पर नमन करते हुए लिखा महान खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ आर्यभट्ट जी की जयंती पर सादर नमन करता हूँ। शून्य की खोज से लेकर खगोलगणना तक, आपका ज्ञान भारत की बौद्धिक विरासत एवं भारतीयों के लिए गौरव है, जिससे प्रेरणा लेकर हम विज्ञान, गणित और नवाचार के नए आयाम गढ़ते रहेंगे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और...
पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार आज
आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
सवाल करती हुई कलम कि मौत..!!