शादी के दौरान छत का छज्जा गिरने से दो मासूम घायल, एक की हालत गंभीर

 शादी के दौरान छत का छज्जा गिरने से दो मासूम घायल, एक की हालत गंभीर

छतरपुर। छतरपुर जिले के घटरा गांव में शनिवार सुबह एक घर में शादी समाराेह के दाैरान छत का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर दाे मासूम घायल हाे गए। मौके पर मौजूद लोग दोनाें को स्थानीय अस्पताल लेकर गए, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी अनुसार घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है। सुरेश रजक ने बताया कि शनिवार को उसके भाई की बेटी की शादी थी। मंडप की सजावट का काम चल रहा था। बच्चे घर में खेल रहे थे, तभी अचानक छत की दीवार टूट गई। हादसे में उनका तीन साल का बेटा शनि और छह साल की बच्ची शानू घायल हो गई। दोनों बच्चे छज्जे के नीचे खेल रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घायलों को गौरिहार अस्पताल ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने शानू की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एम्बुलेंस की अनुपलब्धता के कारण दोनों बच्चों को किराए के वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चों के सिर, नाक, कान और प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। जिला अस्पताल के डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बताया दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शानू की स्थिति अधिक गंभीर है। दोनों बच्चों का इलाज जारी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

30 मई को बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ सिनेमाघरों में 30 मई को बॉलीवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा की नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ सिनेमाघरों में
बॉलीवुड । 'दबंग गर्ल' के नाम से मशहूर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दमदार अदायगी से दर्शकों के दिलों में खास...
25 अप्रैल तक मॉडल सोलर गांव चयन के लिए ग्राम पंचायतें करें आवेदन
20 अप्रैल को जावद में सीएम राईज स्‍कूल भवन का लोकार्पण करेंगे मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन
जयपुर में कैब चालक से लूट और फिर हत्या करने वाले गैंग का भंडाफोड़
वन नेशन, वन इलेक्शन एक लोकतांत्रिक दिशा में क्रांतिकारी कदम - हरीश द्विवेदी
उद्योग व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सिद्धेश सिन्हा
डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पट्टी में 35 राजस्व शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण,