जोधपुर में पूर्व विधायक सडक़ पर बैठ अंगीठी पर बनाई रोटियां, सिलेंडर पर चढ़ाई माला

जोधपुर में पूर्व विधायक सडक़ पर बैठ अंगीठी पर बनाई रोटियां, सिलेंडर पर चढ़ाई माला

जोधपुर । केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक साथ पचास रुपए की बढ़ोतरी के विरोध में शुक्रवार को जोधपुर में महिला कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। पूर्व विधायक व शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मनीषा पंवार और देहात जिला कमेटी की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल की संयुक्त अगुवाई में महिलाओं ने सडक़ पर बैठ सिलेंडर पर माला चढ़ाई और सिगड़ी व देशी चूल्हे पर रोटियां सेक कर केंद्र सरकार के निर्णय पर विरोध जताया।

पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि महिलाओं की बात करने वाली केंद्र सरकार अब गरीब परिवार पर आर्थिक बोझ डालने से भी गुरेज नहीं कर रही है। लगातार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है जबकि यही भाजपा पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में मामूली बढ़ोतरी पर भी बड़े आंदोलन कर तत्कालीन कांग्रेस सरकार को कोसती रहती थी। देहात जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल ने कहा कि आज की केंद्र सरकार को महिलाओं की कितनी परवाह है, उसका उदाहरण हाल ही में बढ़ाई गई घरेलू गैस की कीमत से दिखाई दे रहा है।

निम्न आय वर्ग के परिवारों पर तो ये सरकार लगातार महंगाई का बोझ बढ़ाते जा रही है। समय रहते केंद्र सरकार ने अपने इस निर्णय को वापस नहीं लिया, तो महिलाएं सडक़ पर उतरने को मजबूर होंगी। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और...
पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार आज
आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
सवाल करती हुई कलम कि मौत..!!