जोधपुर: दान की संपत्तियों का तथाकथित धर्म के पैरोकारों ने दुरुपयोग किया: शेखावत

जोधपुर: दान की संपत्तियों का तथाकथित धर्म के पैरोकारों ने दुरुपयोग किया: शेखावत

जोधपुर । वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने स्पष्ट रूप से कहा कि वक्फ को दान की संपत्तियों को मुतवल्लियों और तथाकथित धर्म के पैरोकारों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए दुरुपयोग किया। इसके कारण से साधारण मुसलमान, जिसके कल्याण के लिए, जिस संपत्ति का नियोजन किया गया था, वो नहीं हो पाया। इसलिए सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ा। शेखावत ने कहा कि अब वक्फ की संपत्ति, जो उसके पात्र हैं, उन्हीं के लिए उपयोग आएगी।

भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ प्रेसवार्ता में शेखावत ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा संपत्ति अगर किसी के पास में है तो वो वक्फ बोर्ड के पास में है, जिसका ठीक लाभ पात्रों को मिलना चाहिए, लेकिन वो नहीं मिल पा रहा था। इसलिए सरकार कानून लेकर आई।

बाबा साहेब ने संविधान को जीवंत रूप में बनाया :
एक सवाल के जवाब में शेखावत ने कहा कि भारत का संविधान जहां एक तरफ यह कहता है कि सभी नागरिक समान हैं, वहीं उसी संविधान में अल्पसंख्यकों और कुछ सजातीय समूहों के लिए अलग-अलग प्रबंध भी किए गए हैं। वक्फ उसी का हिस्सा है, लेकिन बाबा साहेब ने संविधान को जीवंत रूप में बनाया, ताकि बदलते हुए समय के परिपेक्ष्य में उसमें बदलाव किए जा सकें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभी शुरुआत हुई है।
आशा के अनुरूप ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे :
वक्फ के कानून में संशोधन हुआ है। ट्रिपल तलाक समाप्त हुआ है। देखते जाइए, थोड़े दिन बाद में देश के सभी लोगों की आशा के अनुरूप ऐसे बदलाव देखने को मिलेंगे मंदिरों की संपत्ति से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिकांश मंदिर राज्य सरकारों की संपत्ति और संपदा हैं। विभिन्न राज्य सरकारों ने मंदिरों के प्रबंधन के लिए देवस्थान बोर्ड की व्यवस्था की है। अपने राजस्थान में भी लगभग सभी मंदिरों का प्रबंध मोटे तौर पर देवस्थान विभाग के पास है। केवल कुछ मंदिर, जो या तो पारिवारिक ट्रस्ट का मंदिर है या रामदेवरा का मंदिर एकदम अलग है, क्योंकि वह मंदिर नहीं है, समाधि स्थल है। सुप्रीम कोर्ट में उसके ऊपर निर्णय हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में इस तरह की व्यवस्थाएं की गईं, लेकिन दक्षिण भारत के मंदिर आज भी प्रबंध न्यास के पास में हैं।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई और...
पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार आज
आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपित गिरफ्तार
सर्राफा बाजार में गिरावट का रुख जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
सवाल करती हुई कलम कि मौत..!!