लगाया गया देश का पहला पिवोट प्लांट, मुख्य सचिव बोले लाभान्वित होंगे किसान

लगाया गया देश का पहला पिवोट प्लांट, मुख्य सचिव बोले लाभान्वित होंगे किसान

जालौन। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह शनिवार को जालौन पहुंचे यहां पर उन्होंने रगोली गांव में स्थापित पिवोट प्लांट सिस्टम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह प्लांट किसानों के लिए काफी फायदेमंद होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार बुंदेलखंड को लेकर लगातार नई-नई योजनाओं को स्थापित कर लोगों को मजबूत करने का काम कर रही है। बता दें कि उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान करने के लिए नई पद्धतियों का उपयोग किया जा रहा है। जालौन जिले में देश का पहला पिवोट प्लांट लगाया गया है, प्रदेश में सबसे सबसे जालौन जिले में इसे स्थापित किया गया है। जो पानी की समस्या का निदान करने में मदद करेगा।

यह प्लांट 30 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा प्रदान करेगा और कम पानी में अधिक फसल उगाने में मदद करेगा। यह प्लांट पत्तियों से होकर जड़ों तक पानी पहुंचाने में मदद करेगा। यह सिंचाई की सबसे आधुनिक पद्धति है, जो हिंदुस्तान में पहली बार जालौन जिले में शुरू की गई है। इस प्लांट को राज्य के सभी जिलों में ले जाने की योजना है। कम पानी में अधिक फसल उगाने का लाभ किसानों को मिलेगा। यह सामुदायिक सिंचाई परियोजना है इसमें कई किसान एक साथ लाभान्वित होंगे। 30 हेक्टेयर के दायरे में इसे स्थापित किया गया है और यह एक फसल को ज्यादा लाभ पहुंचाएगा।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार
रांची। अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम बंगाल में पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति शासन...
लालगंज मेेले में खोया पाया शिविर का समापनः 100 से अधिक बिछड़ों को अपनों से मिलाया
अवधी भोजपुरी लोकगीत, लोक नृत्य विरासत में दिया सद्भावना का संदेश
लीवर डे पर डा. प्रमोद ने किया मरीजों को जागरूक
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन का धरना प्रदर्शन 22 अप्रैल को
दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुर्शिदाबाद घटना से राष्ट्रीय हिन्दू फ्रंट ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की