आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में तेरह करोड़ से अधिक मरीजों का उपचार

किडनी रोगियों के लिए राहत बनी मुफ्त डायलिसिस सेवा

आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में तेरह करोड़ से अधिक मरीजों का उपचार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार हो रहे सुधार का असर जनता के बीच साफ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में अब तक तेरह करोड़ से अधिक मरीजों का सफल इलाज किया जा चुका है। इन स्वास्थ्य मेलों में मरीजों को मुफ्त जांच, इलाज, परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

यही वजह है कि स्वास्थ्य मेले अब आम जनता के बीच खासे लोकप्रिय हो गए हैं। बड़ी संख्या में लोग इन मेलों में पहुंचकर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। सभी जिलों में मुफ्त डायग्नोस्टिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें मरीजों को सीटी स्कैन, एक्स-रे सहित कई जांच सेवाएं मुफ्त में दी जा रही हैं। अब तक करीब 35 लाख से अधिक मरीज इन सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। किडनी के रोग से जूझ रहे मरीजों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी राहत दी है। 

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मुफ्त डायलिसिस सुविधा शुरू की गई है। अब तक इस सेवा का लाभ 30 हजार से अधिक मरीजों को मिल चुका है। किडनी फेल होने की स्थिति में मरीज के लिए डायलिसिस अति आवश्यक हो जाता है। निजी अस्पतालों में डायलिसिस की महंगी फीस के चलते गरीब मरीजों के लिए ये सेवा वरदान साबित हो रही है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

एएसपी ने किया थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश  एएसपी ने किया थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण,दिए निर्देश
बस्ती - अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान...
हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार
लालगंज मेेले में खोया पाया शिविर का समापनः 100 से अधिक बिछड़ों को अपनों से मिलाया
अवधी भोजपुरी लोकगीत, लोक नृत्य विरासत में दिया सद्भावना का संदेश
लीवर डे पर डा. प्रमोद ने किया मरीजों को जागरूक
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसियेशन का धरना प्रदर्शन 22 अप्रैल को
दबंगों द्वारा जमीन पर जबरिया कब्जे की कोशिशः डीएम को सौंपा ज्ञापन