आज का राशिफल 24 अप्रैल 2024 इस राशि को भाग्य का साथ मिलेगा

आज का राशिफल 24 अप्रैल 2024 इस राशि को भाग्य का साथ मिलेगा

आज का राशिफल 24 अप्रैल 2024
मेष   
छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। आर्थिक स्थिति को लेकर सन्तुष्ट रहेंगे।बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों के माध्यम से आपको आज लाभ हो सकता है।
वृष 
साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिये।  कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें।
मिथुन 
 विद्यार्थियों को पढ़ाई को लेकर परेशानी होगी।धन को लेकर विवाद हो सकता है।  साहस के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से पूरी तरह दूरी रखनी चाहिये। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें।
कर्क  
पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। नकारात्मक वातावरण हो सकता है।स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। हल्का भोजन ग्रहण करें। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिये।
सिंह 
आय के नये स्रोत बन सकते हैं।उच्च पद मिलेगा। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।
कन्या   
धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं।भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिये जा सकते हैं। कारोबार के लिये आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा।
तुला 
 जीवनस्तर में वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे।जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे। रोजगार के नये साधन उत्पन्न होंगे। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं।
वृश्चिक 
 बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिये। अनबन होने की आशंका है। कुछ मित्र आपके प्रति ईर्ष्या भाव रख सकते हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।
धनु   
प्रेमी जन के साथ रोमान्टिक डेट पर जा सकते हैं।सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
मकर  
 आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होंगे।निवेश कर सकते हैं। आप परोपकार में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका काफी अच्छा प्रदर्शन होगा। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे।
कुंभ 
व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे।आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी।  घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। पिताजी के साथ चर्चा लाभकारी रहेगी। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें।
मीन  
दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। आज यात्रा करनी पड़ सकती है। अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। बदहज़मी के कारण लीवर में परेशानी होने की सम्भावना है। अनावश्यक विचारों के कारण नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं।
पं सुभाषपाण्डेय 

Tags: Rashifal

About The Author

Latest News