भाजपा महाराष्ट्र में स्टार प्रचारकों की बैठकों के साथ 21 हजार 'नमो संवाद' बैठकें करेगी

भाजपा महाराष्ट्र में स्टार प्रचारकों की बैठकों के साथ 21 हजार 'नमो संवाद' बैठकें करेगी

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महाराष्ट्र में स्टार प्रचारकों की बैठकों के साथ-साथ पार्टी संगठन के शक्ति केंद्र स्तर पर 21 हजार 'नमो संवाद' बैठकें आयोजित करेगी। भाजपा के प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि भाजपा का लक्ष्य 'नमो संवाद' सभाओं के जरिए 1 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचना है विक्रांत पाटिल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि 2014 से पहले के भारत और मोदी सरकार के दौरान बदले नए भारत की तुलनात्मक तस्वीर पेश करने की कोशिश की जाएगी। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर के कई महत्वपूर्ण नेता हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही अधिक से अधिक मतदाताओं तक सीधे पहुंचने के लिए 'नमो संवाद' बैठकें आयोजित की जाएंगी। ये 'नमो संवाद' बैठकें मतदान चरणों के अनुसार निर्धारित की जाएंगी। पाटिल ने कहा कि 21 हजार शक्ति केंद्रों पर हर दिन 7 से 8 बैठकें आयोजित की जाएंगी। संवाद करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 'नमो चौपाल' जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही युवाओं से संवाद करने के लिए 'कॉफी विद यूथ' का आयोजन किया जाएगा।



Tags:

About The Author

Latest News