आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: इन राशियों के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: इन राशियों के जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे

मेष 
अपनी गोपनीय बात किसी से न कहें । दिन कठिन रहेगा यात्रा में कठिनाई होगी। शत्रु पक्ष मजबूत रहेगा। तनाव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में घाटा हो सकता है।

वृष 
 जीवन की समस्याओं से जूझेंगे। जीवनसाथी के रूखे व्यवहार से मायूस रहेंगे।बच्चों को सफलता मिलेगी। मित्रों से प्यारी-प्यारी बातें होंगी। करियर की समस्या दूर हो सकती है।

मिथुन 
 धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे।  यात्रा कर सकते हैं। किसी काम के नहीं होने से क्रोधित हो सकते हैं। मातहतों का सहयोग मिलेगा। मन शांत रखें।

कर्क 
 महिलाओं को लाभ हो सकता है। दिनभर किसी समस्या को लेकर उधेड़बुन में लगे रहेंगे।  दिन कुछ कठिन रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य बनाने का प्रयास करेंगे। मित्रों से मुलाकात होगी।

सिंह  
प्रतिरोध से दूर रहें। महिला वर्ग में आप लोकप्रिय रहेंगे। खुशखबरी मिलेगी। कुटिल प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। पूजापाठ में मन लगेगा। संपत्ति विवाद हल हो सकते हैं।

कन्या 
अनजान लोगों से सावधान रहें। यात्रा कठिन रहेगी। सरकारी कार्यों में विलंब हो सकता है। घरेलू विवाद के कारण तनाव में आ सकते हैं। कानूनी मामले में उलझेंगे। किसी को सलाह न दें। परेशानी बढ़ेगी।

तुला 
कारखानों में कार्य करने वाले सतर्क रहें। धन संबंधी स्थिति मजबूत होगी। सावधानी से वाहन चलाएं।  दिन अच्छा रहेगा। पुराने मामले सुलझेंगे। काम में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक  
आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे।  दिन सामान्य रहेगा। पूर्व के विवाद फिर खड़े हो सकते हैं। संतान पक्ष से लाभ होगा।

धनु  
 दिन अच्छा रहेगा। छुट्टी के दिन का आनंद लेंगे। विभिन्न स्रोतों से आय होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक रहेंगे। माता-पिता के साथ वक्त बिताएंगे। आज अच्छी खबर मिलेगी।

मकर  
 धन हानि हो सकती है। गलत कार्यों को छोड़े।मीडिया से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। जमीन संबंधी कार्य पूरे कर पाएंगे।यात्रा कर सकते हैं। किसी को राज की बात न बताएं।

कुंभ  
 घर में मांगलिक आयोजन होगा। रिश्तेदारों से भेंट होगी। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।किसी करीबी से शुभ समाचार मिलेंगे। आज कोई मित्र आपको घुमाने ले जा सकता है। सावधानी से खर्च करें।

मीन   
खानपान पर नियंत्रण रखें। किसी से मतभेद उभर सकते हैं। सेहत खराब होने की संभावना है।बच्चों के साथ समय बिताएंगे। अधिक खर्च होने की संभावना है। सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे।
पं सुभाष पाण्डेय

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ढ़ाई लाख रुपए की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ जारी ढ़ाई लाख रुपए की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार, पूछताछ जारी
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार अलसुबह अस्पताल रोड स्थित अहिंसाद्वार के समीप से...
मालगाड़ी के कार्ड केबिन उत्तर पटरी से, यातायात प्रभावित नहीं
शहडोल में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा, लूप लाइन में हुई घटना, ट्रेन सेवाएं प्रभावित नहीं
भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, आज ग्वालियर-जबलपुर समेत 27 जिलों में बारिश के आसार
 5023 पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकाला जाएगा: मुख्यमंत्री
दक्षिण मुंबई में ईडी कार्यालय की इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं
अक्षय कुमार ने पहलगाम हमले पर जताया गुस्सा