5023 पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकाला जाएगा: मुख्यमंत्री

 5023 पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर निकाला जाएगा: मुख्यमंत्री

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को पुणे में कहा कि महाराष्ट्र में रह रहे 5023 पाकिस्तानी नागरिकों को आज रात तक बाहर निकाल दिया जाएगा। इन सभी पाकिस्तानियों को महाराष्ट्र से बाहर निकालने की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के कुल 48 शहरों में कुल 5023 पाकिस्तानी नागरिक पाए गए हैं। सबसे अधिक 2,458 पाकिस्तानी नागपुर शहर में और 1,106 पाकिस्तानी नागरिक ठाणे शहर में पाए गए हैं। जबकि मुंबई में 14 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं। महाराष्ट्र में रह रहे इन पाकिस्तानियों में से केवल 51 पाकिस्तानियों के पास ही वैध दस्तावेज प्राप्त हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र आए 107 पाकिस्तानी नागरिक लापता हैं। बताया गया कि पुलिस या अन्य संस्थाएं 107 पाकिस्तानियों का कोई पता नहीं लगाया जा सका। हालांकि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस इसे नकार दिया है। उन्हाेंने कहा कि मैं गृह मंत्री के तौर पर आपसे कह रहा हूं कि इस बारे में झूठी खबरें न फैलाएं। एक भी पाकिस्तानी नागरिक लापता नहीं था। सभी पाकिस्तानी मिल गये हैं। सभी को बाहर निकालने की व्यवस्था कर दी गई है। राज्य में कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि सभी को आज शाम या कल तक वापस भेज दिया जाएगा।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

ससुराल से लौट रहे दंपती को बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर ससुराल से लौट रहे दंपती को बेकाबू ट्रेलर ने मारी टक्कर
जयपुर। जयपुर ग्रामीण जिले की जोबनेर थाना इलाके में ससुराल से घर लौट रहे बाइक सवार दंपती को बेकाबू ट्रेलर...
टेम्पो में मिली युवक की लाश, मुंह और नाक से बह रहा था खून
बुजुर्ग महिला की हत्या व लूट की वारदात का खुलासा, शातिर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार
सिनेमा हॉल में पानी की बोतल की अधिक कीमत वसूलने पर लगाया एक लाख रुपए का हर्जाना
11 लाख रुपये की ठगी मामले में साइबर पुलिस की टीम ने तीन मुख्य आराेपिताें काे किया गिरफ्तार
लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
कुख्यात कमरुद्दीन ने पुलिस के समक्ष किया सरेंडर