युवाओं एवं व्यापारियों को साधने रविवार को समरकूल आ रहें हैं नीरज सिंह : संजीव गुप्ता

गाजियाबाद। ( तरूणमित्र )

युवाओं एवं व्यापारियों को साधने रविवार को समरकूल आ रहें हैं नीरज सिंह : संजीव गुप्ता

गाजियाबाद के चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। और भाजपा ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। इसी कड़ी में रविवार को देश के युवाओं में अपनी गहरी पैठ रखने वाले फिक्की के चेयरमैन नीरज सिंह भी गाजियाबाद चुनाव प्रचार के दौरान यहाँ के लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में युवाओं और व्यापारियों को एकजुट करने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रसिद्ध उधोगपति संजीव कुमार गुप्ता के समरकूल प्रतिष्ठान पर एक बड़ी सभा को संबोधित करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आ रहें हैं नीरज सिंह। संजीव गुप्ता कहते हैं कि गाजियाबाद में नीरज सिंह की अपनी स्वयं की एक खासी लोकप्रियता है। और गाजियाबाद में कोई भी चुनाव हो तो उसमें प्रचार की कमान थामने के लिए नीरज सिंह का आना तय माना जाता है। नगर निगम के उपचुनाव के दौरान तत्कालीन महापौर प्रत्याशी आशु वर्मा के चुनाव में तो नीरज सिंह ने मुख्य रूप से चुनाव प्रचार में अपनी भूमिका निभाते हुए गाजियाबाद के नेताओं को यह साबित करके दिखाया था कि प्रबंधन में भी उनका कोई तोड़ नहीं है। और यही बात उन्होंने अपने पिता और वर्तमान में भारत सरकार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ लोकसभा में भी साबित करके दिखाई है। कि वह लोकप्रिय नेता होने के साथ साथ एक सफल रणनीतिकार भी है। समरकूल पर नीरज सिंह के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम के संयोजक और महानगर कोषाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता खासे उत्साहित हैं। और उनके अनुसार इस कार्यक्रम में लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के साथ साथ विधायकगण और संगठन के मुखिया संजीव शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। जिसके चलते वह पूरे जोर-शोर से इसे सफल बनाने में लगे हुए हैं।

Tags:

About The Author

Latest News