प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे सऊदी अरब, इन मुद्दों पर चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी आज जाएंगे सऊदी अरब, इन मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर हो रहा है। प्रधानमंत्री 22 और 23 अप्रैल को जेद्दा शहर में होंगे।  सऊदी अरब की उनकी यात्रा को लेकर भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जेद्दा आ रहे हैं। सदियों से, जेद्दा उमराह और हज के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए बंदरगाह रहा है। उन्होंने बताया कि यहां दोनों नेता, प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस, सामरिक भागीदारी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं। इस यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे और उनका आदान-प्रदान किया जाएगा।
 
इससे पहले हाल ही में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पीएम की इस यात्रा की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और सऊदी अरब के संबंधों के लिए बहुत अहम है। मिस्री ने कहा, सऊदी अरब इस्लामी दुनिया में एक प्रमुख आवाज है और वह अब क्षेत्रीय मामलों में भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी कहा, प्रधानमंत्री मोदी और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच अच्छे और गर्मजोशी भरे संबंध हैं। इनकी आपसी समझ और उच्च स्तर की रणनीतिक सोच से दोनों देशों के संबंध और मजबूत हुए हैं। 
 
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा सऊदी अरब के जेद्दा शहर में होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री की क्राउन प्रिंस से मुलाकात होगी। साथ ही, औपचारिक स्वागत समारोह और द्विपक्षीय वार्ता होगी। यात्रा के दौरान दोनों नेता ‘भारत-सऊदी रणनीतिक साझेदारी परिषद’ की दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 
 
पीएम मोदी का तीसरे कार्यकाल में पहला सऊदी दौरा
मिस्री ने बताया कि इस परिषद के दो मुख्य स्तंभ राजनीतिक और आर्थिक हैं, जिन्हें दोनों देशों के मंत्री संभालते हैं। यह प्रधानमंत्री मोदी की तीसरे कार्यकाल में सऊदी अरब की पहली यात्रा होगी। इससे पहले वह 2016 और 2019 में वहां की यात्रा कर चुके हैं। यह यात्रा तब हो रही है, जब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत का दौरा किया था। उसी समय रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक हुई थी।
 
कई समझौतों पर हो सकते हैं हस्ताक्षर
उन्होंने कहा, इस दौरे में दोनों देशों के बीच कई समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। समझौते अंतिम मंजूरी के चरण में हैं और यात्रा के दौरान पूरी जानकारी साझा की जाएगी। उन्होंने बताया कि करीब 27 लाख भारतीय सऊदी अरब में रहते और काम करते हैं। यह भारतीय प्रवासियों का दूसरा सबसे बड़ा समूह है। भारत और सऊदी अरब के बीच 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। 2010 में दोनों देशों के संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर पर बढ़ाया गया। तबसे दोनों देशों के बीच नियमित उच्च स्तरीय दौरे होते रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत से अब तक भारत के 11 मंत्री सऊदी अरब दौरे पर जा चुके हैं। सऊदी अरब के विदेश मंत्री और खनिज मंत्री ने भी नवंबर 2024 और फरवरी 2025 में भारत का दौरा किया। 

 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

एसएससी मुख्यालय के बाहर नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना एसएससी मुख्यालय के बाहर नौकरी गंवाने वाले शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना
कोलकाता; सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2016 की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अवैध घोषित किए जाने के बाद राज्यभर के करीब 26...
नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
वित्‍त मंत्री सीतारमण की सैन फ्रांसिस्‍को में कारोबारी दिग्गजों से मुलाकात
सर्राफा बाजार में तेजी जारी, जेवराती सोना 90 हजार के पार पहुंचा, चांदी भी 1 लाख के पार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
लॉरियस अवॉर्ड्स 2025 : वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए डुप्लांटिस और सिमोन बाइल्स