पेरवां घाघ जलप्रपात में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

पेरवां घाघ जलप्रपात में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत

खूंटी। तोरपा प्रखंड के पेरवांघाघ जलप्रपात में डूबने से शुभम प्रजापति नामक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। वह रांची के विद्या नगर, हरमू रांची का रहने वाला था और टिनी टॉस स्कूल विद्या नगर में सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना शुक्रवार शाम लगभग चार बजे की है। जानकारी के अनुसार, रांची हरमू से शुभम सहित कुल छह लड़के पिकनिक मनाने पेरवांघाघ जल प्रपात आये थे। शुभम अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी चला गया। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया तथा वह गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसके साथी शिवम कुमार और मोनू गुप्ता ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए। शुभम पानी के अंदर चला गया।

अभियंताओं ने दिखाई मानवता
पेरवांघाघ में सौंदर्यीकरण के काम में लगे इंजीनियर शोरगुल सुनकर घटनास्थल पहुंचे। शोरगुल सुनकर इंजीनियर मजदूरों के साथ रस्सी आदि लेकर तत्काल डूबने वाली जगह पर पहुंचे। स्थानीय मजदूरों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया और तपकारा थाना को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर तपकारा थाना की पुलिस वहां पहुंची तथा शुभम को जीप में लेकर अस्पताल के लिए निकले। रास्ते में एम्बुलेंस पहुंची। शुभम को एम्बुलेंस में लेकर रेफरल अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। देर शाम मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल था।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सिंथनटॉप पर बर्फबारी के बाद आज और कल एनएच 244 वाहनों की आवाजाही के लिए रहेगा बंद सिंथनटॉप पर बर्फबारी के बाद आज और कल एनएच 244 वाहनों की आवाजाही के लिए रहेगा बंद
अनंतनाग। अनंतनाग को किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 244) से जोड़ने वाली सिंथनटॉप सड़क रात भर हुई बर्फबारी के बाद आज...
फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार