शिव घाट पर दो गिरोहों के बीच फायरिंग

शिव घाट पर दो गिरोहों के बीच फायरिंग

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित शिव घाट पर शुक्रवार देर रात दो आपराधिक गिरोहों के बीच जमकर फायरिंग हुई। अंधाधुंध गोलियों की आवाज से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों में दुबक गए। घटना की जानकारी मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलाने वाले आदित्यपुर की ओर भागे हैं। गोली बारी करने वाले कौन लोग थे,उनको जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फायरिंग करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा