शिक्षा से बदलता है जीवन - अंकुर वर्मा

एम.आर.एकेडमी का उद्घाटन

शिक्षा से बदलता है जीवन - अंकुर वर्मा

बस्ती - शिक्षा ही वह सद्मार्ग है जिससे जीवन बदलता है। ज्ञान बाटने से बढता है। आज के नौनिहाल कल के भारत के भविष्य हैं। इन्हें जितने अच्छे संस्कार, ज्ञान मिलेंगे देश उतना ही शक्तिशाली होगा। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने गुरूवार को महरीखांवा स्थित एम.आर.एकेडमी का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किया।
एकेडमी के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि एम.आर.एकेडमी में प्ले वे कक्षा 5 तक के शिक्षण की प्रारम्भिक व्यवस्था है। सुयोग्य शिक्षक, गुणवत्तापूर्ण संसाधन और अत्याधुनिक तकनीक से लैश एकेडमी में उत्कृष्ट शिक्षा हमारा लक्ष्य है।  बताया कि अभिभावकों के परामर्श का स्वागत रहेगा।
उद्घाटन अवसर पर संजय कुमार सिंह, राजनरायन सिंह, प्रसिद्ध पाल, आर.सी. सिंह, अमरेश, विनोद उपाध्याय, चन्द्र प्रकाश मिश्र, हरिगोविन्द सिंह गुड्डू आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। मुख्य रूप से पुष्पा मिश्रा, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, कल्पना सिंह, विकास, अजय पाठक, कीर्ति, रूपम तिवारी, जानकी यादव, दीप्ति, प्रिया अग्रहरि, आयशा खातून, रेणुका सिंह, कुसुम लता यादव, नीतू त्रिपाठी, रैना गुप्ता, सुनील उपाध्याय, प्रदीप पाण्डेय, अभिेषक पाल के साथ ही प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, छात्र और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Tags: Basti

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा