मेष- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा।
वृषभ- विद्यार्थीगण लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। कुछ अच्छा हो सकता है। कलम से काम करने वालों के लिए अच्छा समय है।
मिथुन- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। सीने में विकार की आशंका है। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।
कर्क- स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान मध्यम चल रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं।
सिंह- स्थिति थोड़ी सी मध्यम चल रही है। मन परेशान है। बच्चों की सेहत को लेकर भी काफी सोच रहे हैं। नकारात्मक सोच आ रही है।
कन्या- स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। लग्नेश वक्री चल रहे हैं इसलिए थोड़ा सा असर रहेगा लेकिन ओवरऑल आप ठीक चलेंगे। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है।
तुला- स्थिति काफी बेहतर है लेकिन मन थोड़ा परेशान है। खर्च को लेकर, किसी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर सोच रहे हैं। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं।
वृश्चिक- आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति भी होगी। यात्रा में लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है और प्रेम-व्यापार भरपूर सहयोग में है।
धनु- सरकारी तंत्र के लिए अच्छा है। राजनीतिक लाभ चल रहा है। पिता की स्थिति में सुधार होगा। एक अच्छी स्थिति चल रही है आपके स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार को लेकर। गणेश जी की अराधना करते रहें। हरी वस्तु का दान करें।
मकर- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की भी करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम और व्यापार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
कुंभ– थोड़ा जोखिम भरा समय है। बचकर पार करने की आवश्यकता है। बहुत जल्दी कट जाएगा कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन थोड़ी सावधानी बरतें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं।
मीन- बिल्कुल आनंददायक मुद्रा में चल रहे हैं। व्यवसायिक सफलता भी है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग है। प्रेम का भी पूरा सहयोग है। संतान भी आज्ञा का पालन कर रही है।