फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा
By Harshit
On
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जल्द ही दोबारा शुरू होने की संभावना है। इस संबंध में जनता के लिए शीघ्र ही सूचना जारी की जाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री की पिछली चीन यात्रा के दौरान दोनों देश विमान सेवा फिर शुरू करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों के तकनीकी दल विमान सेवाओं को बहाल करने के संबंध में विचार कर रहे हैं। दोनों देशों के नागर विमानन अधिकारियों की बैठक हुई है तथा उड़ान सेवाओं की नई रूपरेखा और औपचारिकताओं पर चर्चा हो रही है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 Apr 2025 13:21:37
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
टिप्पणियां