आरएसएस कार्यकर्ता की रहस्यमयी मौत, जांच में जुटी पुलिस

आरएसएस कार्यकर्ता की रहस्यमयी मौत, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम। शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक रहस्यमयी मौत का मामला सोमवार को प्रकाश में आया। मौत की घटना ने पुलिस से लेकर स्थानीय लोगों तक को चौंका दिया। कुम्हारपाड़ा इलाके में एक घर के भीतर 45 वर्षीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता निशिकांत गुप्ता का शव योग मुद्रा में बैठी अवस्था में मिला। कमरे से बदबू आने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक निशिकांत गुप्ता पिछले तीन दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे। घर से तेज़ दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने खिड़की से झांककर देखा तो निशिकांत योग की मुद्रा में बैठे हुए नजर आए लेकिन कोई हलचल नहीं थी। बदबू से आशंका गहराई और तुरंत सीतारामडेरा थाना को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और देखा कि निशिकांत का शव अब भी उसी मुद्रा में था जिसमें वे संभवतः योग कर रहे थे। यह दृश्य देखने के बाद स्थानीय लोग और पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में इस प्रकार की स्थिति में किसी शव को पहली बार देखा है। डॉक्टरों की शुरुआती राय के अनुसार संभावना है कि निशिकांत गुप्ता की मृत्यु हार्ट अटैक से योग करते समय हुई होगी। हालांकि, यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि मृत्यु के बाद उनका शरीर तीन दिनों तक उसी मुद्रा में कैसे बना रहा। पुलिस ने मृतक की बिहार में रहने वाली मां को सूचना दी है। अब तक की जांच में किसी प्रकार की साजिश या हत्या के संकेत नहीं मिले हैं लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर निशिकांत गुप्ता की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा