सहारागंज के सामने हुआ 4 फीट गहरा गड्ढा

मरम्मत में 15 दिन का समय लगेगा

सहारागंज के सामने  हुआ 4 फीट गहरा गड्ढा

लखनऊ। सहारागंज मॉल के सामने में गुरुवार को सड़क धंस गई। सहारा गंज माल के सामने करीब 4 फुट से ज्यादा गहरा गड्ढा हो गया। सीवर लीकेज के चलते गड्ढा होने की बात सामने आई है। सड़क पर वाहनों की कतार लगी हुई है। वाहन चालक धीमी गति से आवाजाही कर रहे हैं।

नगर निगम ने जेसीबी लगाकर धंसी सड़क की खुदाई की। वाहनों का डायवर्जन काफी देर तक नहीं होने के चलते जाम की भी स्थिति रही। नगर निगम जोन एक के जोनल अधिकारी किशोरी लाल मौके पर पहुंचे। मरम्मत कार्य जारी है। जेसीबी से खुदाई के बाद अंदर देखा गया तो चैंबर से मिट्टी सरकी मिली।

इस दौरान बिजली तार या पाइप डाले जाने के चलते पानी के रिसाव की बात सामने आई है। अंदर पानी भी भरा है। आशंका है कि पास में बह रहे नाले से इसमें पानी आया है। पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर निरीक्षण करने पहुंची। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही चली गई। नगर निगम की टीम ने बैरिकेडिंग कर सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों को रोका। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि सड़क बनाने में कम से कम 15 दिन का समय लगेगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा