पांच साल की बच्ची का अपरहण करने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

पांच साल की बच्ची का अपरहण करने वाली महिला चढ़ी पुलिस के हत्थे

कानपुर। बेकनगंज थाना क्षेत्र से अगवा हुई पांच साल की बच्ची को पुलिस ने सात दिनों के अंदर सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही अपरहण करने वाली महिला भी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बेकनगंज थाना क्षेत्र स्थित टीना मार्केट में रहने वाले सैदुल ने बताया कि बीती 29 मार्च को उनकी पत्नी और बेटी ईद में खरीददारी करने गई थीं। वहीं से उनकी बेटी लापता हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्ची का कोई सुराग नही मिला यो घबराए माता-पिता थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए देखा तो एक संदिग्ध बुर्का पहने हुए महिला ने उस बच्ची का अपहरण किया था। कैमरों के जरिए महिला को चिन्हित करते हुए देखा तो पाया कि बेकनगंज से निकलकर महिला मेस्टन रोड पहुंची। वहां से जाजमऊ की ओर जाने वाले ऑटो में सवार हुई। हालांकि पुलिस को जाजमऊ में उस महिला का कोई सुराग नहीं मिला।

पुलिस ने बच्ची और आरोपित बुर्के वाली महिला की फोटो के साथ खोजबीन करते हुए गंगा पार उन्नाव तक पहुंची। जहां पर पुलिस को यह इनपुट मिला कि आरोपित महिला का नाम साकिरा फातिमा है। इलाकाई लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिन से उसके घर में एक पांच साल की बच्ची भी रह रही है। हालांकि महिला बच्ची को काफी प्यार और दुलार से रख रही थी आखिरकार पुलिस जांच पड़ताल करते हुए उन्नाव गंगा घाट के इकबाल नगर पीपल खेड़ा कटरी पहुंची। जहां एहसान अहमद की पत्नी साकिरा फातिमा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका निकाह करीब दस साल पहले हुआ था लेकिन अभी तक उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इसलिए उसने मजबूरन बच्ची का अपहरण किया था। जिसका उसे अब पछतावा हो रहा है। पुलिस उपायुक्त मध्य दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही 16 पुलिस कर्मियों की टीम का गठन करते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगवाए गए 450 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को जांचने के बाद आरोपित महिला को गिरफ्तार करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा