गेंहू के लिये नुकसान दायक लेकिन, आम की फसल के लिए फायदेमंद बारिश
काकोरी लखनऊ। गुरुवार सुबह हुई बेमौसम बारिश व तेज हवा गेंहू की फसल ,लहसुन ,मसूर की फसल के लिए नुकसानदायक रही । वही आम की फसल के लिये लाभदायक मानी जा रही है ।रोगों के रोकथाम में भी सहायक बनेगी।
केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान के कृषि वैज्ञानिक पी के शुक्ला ने बताया कि आम की फसल के लिये बारिश फायदेमंद है। बारिश से आम के पेड़ों की धुलाई हो गई। जिससे लासी समेत आम की फसल में लगने वाले अन्य रोगों की रोकथाम में सहायक होगी। जबकि गेंहू की फसल ,मसूर की फसल के लिए नुकसानदायक है। किसान महेश पाल ने बताया कि गेहूं की फसल कटी हुई खेत मे पड़ी थी।
बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। अहदम शेर खान ने बताया कि गेहूं की फसल तैयार थी। बारिश व तेज हवा से खड़ी गेंहू की फसल गिर गई। साथ ही कटान में देरी होगी। किसानो ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम खुल जायेगा तो नुकसान कम होगा ।किसानो ने बताया कि इलाके में अब गेंहू की फसल की कटान शुरू हुई। अधिकतर खेतो में गेहूं की फसल खेतो में खड़ी है।
टिप्पणियां