खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, गृहस्थी जलकर ख़ाक

महिंगवा थाना क्षेत्र का मामला,आग से रुपए व जेवर जल गए   

खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, गृहस्थी जलकर ख़ाक

लखनऊ। महिगंवा इलाके के गनेशपुर गांव में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आग पूरे घर में फैल गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 50 हजार रुपए नगद, बाइक व घरेलू सामान जलकर खाक हो गए।

जानकारी के मुताबिक़ गनेशपुर में राजकुमार की 16 वर्षीय बेटी घर में खाना बना रही थी। इस बीच रसोई गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। उसने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने आग को बुझाने की कोशिश शुरू की। इस बीच तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया। 

लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि सिलेंडर के टुकड़े किसी को लगे नहीं, वरना बड़ा हादसा हो जाता। मिली जानकारी के अनुसार, महिगंवा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी राजकुमार की पत्नी राजकुमारी की तबीयत खराब है। इस कारण रविवार दोपहर में उनकी बेटी खाना बना रही थी। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग सहमे रहे।

राजकुमार ने बताया कि दोपहर में वह पिता के घर गए थे। यहां घर में पत्नी व बेटी थी। उसी समय आग लगी। घर में सबकुछ जलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची। घर पूरी तरह से जल गया है। दूसरा कोई मकान नहीं है। पक्का मकान बनाने के लिए रखे थे रुपए प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजकुमार पेशे से किसान हैं । उनका झोपड़ी का मकान था। पक्का मकान बनाने की तैयारी में थे। ईंट खरीदने के लिए बक्से में 50 हजार रुपये रखे थे। बक्से में ही पत्नी के जेवर रखे थे। आग से रुपए व जेवर जल गए।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा