निखिल बने भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव

निखिल बने भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव

हरिद्वार । भारत विकास परिषद की हरिद्वार शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष निखिल वर्मा को भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया है। श्री वर्मा के नाम की घोषणा होने से हरिद्वार की पंचपुरी शाखा में हर्ष की लहर है।

जिला संयोजक कुशल पाल सिंह चौहान ने कहा कि यह पंचपुरी शाखा के लिए गर्व की बात है कि हमारी शाखा को प्रांत में कई वर्षों से दायित्व मिल रहा है। जिला सह समन्वयक अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि पंचपुरी शाखा ने सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में जिस तरह से काम किया है, खासकर गरीब बच्चों को पढ़ाई और महिलाओं को स्व रोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया है। अब निखिल वर्मा को प्रांत में नया दायित्व मिलने पर इस कार्य को और गति मिलेगी। निखिल वर्मा को प्रांतीय दायित्व मिलने पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सेवा ब्रज प्रकाश गुप्ता, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती निशा अग्रवाल और नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ मनीषा सिंहल तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित चंद पाण्डेय ने बधाई दी है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया
फ़िरोज़ाबाद, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में  नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद के नेतृत्व में  नगर निगम क्षेत्र...
परिवहन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
आज पीएम इंटर्नशिप योजना की आखिरी तारीख
गौ तस्करी के आरोपी नाजिम खान की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  की रद्द
फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 
भारतीय सेना व पुलिस ने  चेनाब नदी के द्वीप से छह ग्रामीणों को बचाया गया
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की