कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट सद्गुरु आश्रम के लिए दी इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और स्कूटी

कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट सद्गुरु आश्रम के लिए दी इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और स्कूटी

रांची । कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट की ओर से सद्गुरु आश्रम के लिए इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और स्कूटी दी गयी। सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम के लिए बाबूलाल प्रेम कुमार ग्रुप के प्रोपराइटर पंकज कुमार पोद्दार और उनके पूरे परिवार ने सोमवार को एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो और एक इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी।

प्रणामी ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने पोद्दार परिवार के सेवा भावना की सराहना की और आभार प्रकट किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई कार्य नहीं है। वहीं अपना घर आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि पिछले 15 माह से सद्गुरु अपना घर आश्रम में रह रहे 37 दिव्यांग निराश्रितों की बेहतर देखभाल की जा रही है।

उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रहे निराश्रितों के लिए अन्य कोई भी सेवा कार्य करना चाहते हैं वे आश्रम में आकर कर सकते हैं।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सह संरक्षक विजय अग्रवाल और निर्मल छावनिका, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष सज्जन पाड़िया, पुरणमल सर्राफ, नंदकिशोर चौधरी, संजय सर्राफ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया नगर निगम ने अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें जब्त कर , सत्रह विज्ञापन कर्ताओ पर10-10 हजार का जुर्माना लगाया
फ़िरोज़ाबाद, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में  नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद के नेतृत्व में  नगर निगम क्षेत्र...
परिवहन मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर
आज पीएम इंटर्नशिप योजना की आखिरी तारीख
गौ तस्करी के आरोपी नाजिम खान की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत  की रद्द
फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक 
भारतीय सेना व पुलिस ने  चेनाब नदी के द्वीप से छह ग्रामीणों को बचाया गया
अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की