लखनऊ में खाली प्लॉट पर बना दी गयी कब्र, पीड़ित ने लगायी गुहार

लखनऊ में खाली प्लॉट पर बना दी गयी कब्र, पीड़ित ने लगायी गुहार

लखनऊ। लखनऊ में मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गांव पुरसैनी में एक खाली प्लॉट पर कब्र बना दी गयी। प्लॉट मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उसने कब्र बनाने वालों से बातचीत की कोशिश की। मामला नहीं सुलझा। इसके बाद पीड़ित ने प्रशासन एवं मोहनलालगंज थाने पर गुहार लगायी। फिर भी पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। पीड़ित पक्ष के सुधांशु ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके प्लॉट (खसरा संख्या 1443) पर कब्र देखकर वे सभी हक्का बक्का रह गये। मालूम करने पर पता लगा कि ये कब्र गांव के ही गुलफाम और दऊवा ने बनायी है। प्लॉट में घुसने के लिए पहले उन्होंने दीवार गिरा दी और चुपके से कब्र बना दिया। समूचे घटनाक्रम को देखते हुए उन्होंने पहले तो तहसील में गुहार लगायी। फिर वे पुलिस थाने भी गये,​लेकिन दोनों जगहों पर न्याय नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से भी उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाने की कोशिश की। वहां से मेरी शिकायत को सिविल मामला बताते हुए पुलिस के पास जाने को कह दिया गया। मोहनलालगंज थाने की पुलिस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। मोहनलालगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि थाने पर अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की बातों को सुना और तत्काल कार्रवाई करायी जाती है। प्लॉट पर कब्र से संबंधित पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज गुड्डू प्रसाद है। उनसे वार्ता कर तत्काल मौके पर पहुंचने के लिए कहा जायेगा। अवैध रूप से कब्र बना हुआ पाए जाने पर कार्रवाई करायी जाएगी।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी फिर बिगड़ा मौसम, कई जगह बारिश-तूफान, पहाड़ों पर बर्फ़बारी
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
शिमला में जेसीबी खाई में गिरी, दो की मौत, दो घायल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी ,एक युवक की मौके पर मौत ,दो घायल
पिकअप वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, चालक फरार
 गैर संचारी रोग के ईलाज में आभा आईडी है मददगार
जेल में बंद कैदी की मौत,परिजनों ने जेल प्रशासन पर पिटाई कर हत्या करने का लगाया आरोप,हंगामा