मीरजापुर कछवां थाना क्षेत्र : बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
By Mahi Khan
On
मीरजापुर। कछवां थाना क्षेत्र के भटौली घाट पक्का पुल के पास रविवार शाम एक सड़क हादसे में संतोष कुमार साहनी (25) पुत्र गिरजा साहनी की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को संतोष कुमार भटौली तेरही कार्यक्रम में गया था। लौटते समय जब वह बाइक से घर आ रहा था, तभी एक अनियंत्रित काले रंग की बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बोलेरो वाहन की पहचान की जा रही है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 Apr 2025 13:21:37
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार बीती...
टिप्पणियां