राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सरहुल पर्व की दी शुभकामनाएं

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सरहुल पर्व की दी शुभकामनाएं

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रकृति पर्व सरहुल की समस्त झारखंड वासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है। राज्यपाल ने प्रकृति पर्व सरहुल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति उपासना का यह पर्व हमें पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रकृति महापर्व सरहुल के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।उन्होंने कहा कि प्रकृति का यह महापर्व सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक, प्रकृति पर्व सरहुल की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं। मरांग बुरू से प्रार्थना है कि फूलों की महक, नई फसलों के उमंग का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि लाए। उन्होंने कहा कि सरहुल हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और संरक्षण का संदेश देता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सभी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संकल्प लें।

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 जज के घर पैसे मिले लेकिन एफआईआर नहीं :धनखड़  जज के घर पैसे मिले लेकिन एफआईआर नहीं :धनखड़
दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने हालिया एक बयान में भारतीय न्यायपालिका की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस चिंता व्यक्त...
हैदराबाद को मुंबई से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा
पीएम मोदी उनके राष्ट्रीय दिवस समारोह में 9 मई को शामिल हों:रूस
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2025: कई राशियों को मिलेगी सफलता , होगा लाभ
पार्षद पिता ने लाडली बिटिया को हेलिकॉप्टर में बैठाकर दूल्हे राजा के संग किया विदा
आबकारी विभाग ने पकड़ी 60.34 लीटर अवैध शराब
सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार