कथक सम्राट स्व. पं. सुभाष दीक्षित को संगीत प्रेमियों ने दी श्रद्धांजलि
By Harshit
On
लखनऊ। श्रृंगारी नृत्य समूह के कलाकारों द्वारा कथक सम्राट स्व.पं.सुभाष दीक्षित को समर्पित गुरु वंदना पर नृत्य कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। यह कार्यक्रम रविवार को अलीगंज सेक्टर जे स्थित पंडित सुभाष दीक्षित सभागार में किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता बाल मुकुंद दीक्षित और विशिष्ट अतिथि पंडित आदित्य द्विवेदी,अतिथि प्रमोद कुमार मिश्र तबला वादक उपस्थित हो कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की आयोजिका एवं सुभाष दीक्षित की शिष्या व धर्मपत्नी डॉ मीरा दीक्षित ने बताया कि 25वीं पुण्यतिथि पर याद कर उनके दिए हुए कथक ज्ञान प्रसाद को निरंतर आने वाली नयी पीढ़ियों के लिए समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रद्धा ओझा ने किया।
अतिथि कलाकार सतेंद्र आर्या ने गुरु सुभाष दीक्षित को कथक नृत्य के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रृंगारी नृत्य समूह के कलाकारों द्वारा भजन, तराना और नृत्य के मध्य से गुरु को याद किया। कार्यक्रम में अंजुल बाजपेई, अरिंदम सिंह, तनुश्री, मुस्कान खत्री, दीपती मिश्रा, मोहित गौतम एवं रौशनी कुमारी ने अपने गायन नृत्य से भक्ति मय माहौल बनाया।

About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
27 Apr 2025 13:27:36
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हेस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इंफोसिस...
टिप्पणियां