फतेहाबाद में महिला ने जुड़वा बच्चों सहित निगला जहर, हालत गंभीर

फतेहाबाद में महिला ने जुड़वा बच्चों सहित निगला जहर, हालत गंभीर

फतेहाबाद। शहर के मॉडल टाऊन स्थित पपीहा पार्क के पास शनिवार को गांव बिसला निवासी एक महिला के द्वारा अपने दो बच्चों सहित जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। महिला और उसके दोनों बच्चों को पुलिस ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्राथमिक तौर पर कहा जा रहा है कि महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार गांव बिसला निवासी 30 वर्षीय पूजा की शादी दस साल पहले ईश्वर के साथ हुई थी। ईश्वर गांव में ही जूस की रेहड़ी लगाता है। शादी के बाद उनके दो जुड़वा बच्चे हुए। पीयूष और पंकज दोनों बच्चों की उम्र करीब आठ साल है। बताया जाता है कि पूजा का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पूजा नाराज होकर अपने दोनों बच्चों को स्कूल लेने चली गई। स्कूल से दोनों बच्चों को साथ लेकर वह फतेहाबाद आ गई। इसके बाद पूजा मॉडल टाऊन स्थित पपीहा पार्क के पास पहुंची और किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को भी यह जहरीली दवा खिला दी। इससे महिला और दोनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ी देखकर आसपास के लोगों ने इस बारे पुलिस को सूचना दी व एंबुलेंस को फोन किया गया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और महिला और दोनों बच्चों को नागरिक अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए और महिला के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद पूजा के परिजन भी अस्पताल में आए और यहां से महिला और उसके दोनों बच्चों को अग्रेहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश का कहना है कि महिला का उपचार चल रहा है और उसके बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां