फरीदाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन बदमाश
By Mahi Khan
On
फरीदाबाद। सेक्टर-62 में रविवार रात क्राइम ब्रांच सेक्टर-75 और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हो गए। घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बदमाश बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। इनकी उम्र 22 से 27 वर्ष के बीच है। घायलों की पहचान 24 फीट रोड बल्लभगढ़ के रहने वाले सुनील (27 वर्ष), हरी विहार बल्लभगढ़ का जगदीश और सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गोलू (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दो बदमाशों के सीधे पैर में और एक के उल्टे पैर में गोली लगी है। दो बदमाशों के पैर से गोली निकल गई है। एक बदमाश के पैर में अभी गोली फंसी हुई है। डॉक्टर आज ऑपरेशन कर गोली निकालेंगे। पुलिस ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि मुठभेड़ का कारण क्या था।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
28 Apr 2025 17:47:07
बस्ती - थान्हा खास शिव मंदिर हर्रैया के परिसर में एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम का आयोजन भाजपा...
टिप्पणियां