बादल छाने से झारखंड में गर्मी से राहत, 10 को बारिश की संभावना

बादल छाने से झारखंड में गर्मी से राहत, 10 को बारिश की संभावना

रांची । निम्न दबाव के कारण बुधवार को राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इससे रांची में तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। यहां का तापमान मंगलवार को 37.5 डिग्री था जो घटकर बुधवार को 35.4 डिग्री सेल्सियस हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां, मध्यवर्त्ती, जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग तथा उत्तर-पूर्वी जिले देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोडडा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबंगज में हल्‍की बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 11 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिम भागों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

12 अप्रैल को राज्य दक्षिण, मध्य और उत्त‍र-पूर्वी भागों में कही-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्‍त की गई है।

बुधवार की सुबह में रांची और आसपास के इलाकों में घने बादल छाये रहे और ठंडी-ठंडी हवा चली। इससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ। हालांकि बाद में धूप निकली। दिनभर धूप और छांव की स्थिति बनी रही। इससे मौसम सुहावना रहा और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

 जज के घर पैसे मिले लेकिन एफआईआर नहीं :धनखड़  जज के घर पैसे मिले लेकिन एफआईआर नहीं :धनखड़
दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने हालिया एक बयान में भारतीय न्यायपालिका की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस चिंता व्यक्त...
हैदराबाद को मुंबई से 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा
पीएम मोदी उनके राष्ट्रीय दिवस समारोह में 9 मई को शामिल हों:रूस
आज का राशिफल 18 अप्रैल 2025: कई राशियों को मिलेगी सफलता , होगा लाभ
पार्षद पिता ने लाडली बिटिया को हेलिकॉप्टर में बैठाकर दूल्हे राजा के संग किया विदा
आबकारी विभाग ने पकड़ी 60.34 लीटर अवैध शराब
सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में तीन गिरफ्तार, एक फरार