भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर’ नाम से जनजातीय गौरव पदयात्रा शुरू

भगवान बिरसा मुंडा ‘माटी के वीर’ नाम से जनजातीय गौरव पदयात्रा शुरू

रांची। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को 15 नवंबर को देशभर में गौरव दिवस के रुप में मनाया जाएगा। लेकिन उससे पहले छत्तीसगढ़ से भगवान बिरसा मुंडा 'माटी के वीर' नाम से जनजातीय गौरव पदयात्रा शुरू हुई। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल हुए हैं। इसके अलावा डिप्टी सीएम अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, लक्ष्मी राजवाड़े सहित विधायक शामिल रहे। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के मौके पर 'माटी के वीर' पदयात्रा निकाली जा रही है। जो जशपुर में पुरना नगर मैदान से शुरू हुई। 10 हजार से अधिक 'माय भारत' युवा स्वयंसेवकों के साथ पदयात्रा कर रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा का नाम एक ऐसे वीर योद्धा और समाज-सुधारक के रूप में आता है, जिन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज की उन्नति और उनके अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। देश में हर साल 15 नवम्बर को उनकी जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। साथ ही यह जनजातीय समुदाय की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत, अनवरत संघर्ष और स्वाभिमान का उत्सव भी है।

 

 

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

नवीकरण कार्य के लिए दो महीने दुर्गापुर बैराज पर भारी यातायात बंद रहेगा नवीकरण कार्य के लिए दो महीने दुर्गापुर बैराज पर भारी यातायात बंद रहेगा
बांकुड़ा। नवीकरण कार्य के लिए बांकुड़ा जिला अंतर्गत दामोदर नदी पर स्थित दुर्गापुर बैराज पर भारी यातायात दो महीने बंद...
 हमले के चलते अनाथ हुए बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी लेगी भवानीपुर गुजराती एजुकेशन सोसाइटी
संदिग्घ अवस्था में वृद्ध दंपति का शव बरामद
उड़ी क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने भी दिया जवाब
 पटवारी संघ जिलाध्यक्ष का हुआ चुनाव, सचिव और कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष शर्मीला गुप्ता को महिला बाल विकास विभाग में मिली बड़ी जिम्मेदारी
चित्रकूट में बैसाखी सतुहाई अमावस्या मेला शुरू